फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी नहीं चलीं बसें, भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
पलिया सिनेमा चौराहे पर धरने पर बैठे ड्राइवर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। हिट एंड रन के नए कानून के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी बस व ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रही। बसें न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी भी रूट पर बस और ट्रकों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहा पर बस व ट्रक ड्राइवरों ने टेंट लगाकर नए कानून के विरोध में धरना दिया। कुछ ड्राइवरों को सूचना मिली कि रिलांयस पेट्रोल पंप के पास से कोई बस सवारियों को लेकर जा रही है, जिसके बाद जुलूस निकालते हुए सभी रिलांयस पेट्रोल पंप पर जा पहुंचे। हंगामा शुरू कर दिया। यहां पर पुलिस की चालकों से झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने हालात संभाल लिए। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।


मझगईं। हड़ताल के चलते बाहर से आईं कई बसें कस्बा के केन ग्रोवर्स विद्यालय में खड़ी रहीं। पलिया से प्राइवेट यूनियन के बसें भी यहां नहीं पहुंचीं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन



संपूर्णानगर। कस्बा में जो ट्रक जहां से आए हैं, उसी स्थिति में खड़े कर दिए गए हैं। यहां तक की बसें पलिया से नहीं पहुंच रही हैं। इससे पलिया समेत अन्य दूरदराज गांवों को जाने के लिए लोगों को महंगे दामों पर ई रिक्शा बुक करके ले जाना पड़ रहा है।


गौरीफंटा। बॉर्डर से बसों का संचालन बंद रहने से नेपाली व भारतीय नागरिकों को खासी परेशानी हुई। वहीं बॉर्डर से पलिया तक चल रहीं बाइकों से 300 से 500 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से ढोने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पलिया से नमक व सब्जी लेकर आए कुछ ट्रक मंगलवार को धनगढ़ी (नेपाल) चले गए।

पलिया सिनेमा चौराहे पर धरने पर बैठे ड्राइवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें