फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गड्ढे से बचने में बिगड़ा बस का संतुलन, बाइक को टक्कर मार खाई में गिरी, एक की मौत

Mon, 19 Oct 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक जान मोहम्मद की फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद/भीखमपुर। मितौली थाना क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ओदरहा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बस में सवार 19 यात्री भी घायल हुए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बस मोहम्मदी से लखीमपुर जा रही थी। सूचना पर सिकंदराबाद चौकी पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस को यातायात सुचारू कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जान मोहम्मद (28) निवासी मुजफ्फरपुर, थाना मोहम्मदी के रूप में हुई है। बाइक पर उसके साथ सवार राशिद निवासी सर्वांगपुर, थाना पसगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों फेरी लगाकर कुर्सियां बेचने का काम करते हैं। सीओ ने बताया कि वे एक ही बाइक से लखीमपुर में कमरा देखने आ रहे थे। शहर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
बस में घायल यात्रियों में नसीम बानो निवासी मोहम्मदी, रूप राम निवासी मूड़ा खालसा, जरीना निवासी परसेहरा मदारपुर, शांती देवी निवासी कदरापुर, मोहम्मदी, कौशल और रामा देवी निवासी गंगापुर, मोहम्मदी, कल्लू निवासी धुमराडीह, नीमगांव, सावित्री देवी निवासी फिरोजपुर, थाना कोतवाली सदर, संगीता और जूली निवासी अलीगंज, थाना गोला, इरशाद और अलीमुन निवासी मोहम्मदपुर, थाना मोहम्मदी, नगीना और समीरा निवासी मोहम्मदी, रहम और रूबीना (पता अज्ञात), सना निवासी गरदहा, थाना मोहम्मदी, मटरू (पता अज्ञात), मोहम्मद निवासी परसेहरा मदारपुर और मिथलेश सिंह निवासी कंधरापुर, थाना मोहम्मदी शामिल हैं।
हादसे के काफी देर बाद पहुंची मितौली पुलिस
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भीखमपुर चौकी और मितौली थाना होने के बावजूद वहां की पुलिस के काफी देर से पहुंचने की बात सामने आई। वहीं, सूचना मिलते ही नीमगांव थाने की सिकंदराबाद चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। माना जा रहा है कि सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इससे पहले कि वह बस को संभाल पाता, बस खाई में जा गिरी।

वर्जन

गड्ढे से बचने के प्रयास में बस बाइक से टकराकर बाइक समेत खंती में घुस गई, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। बस में सवार 19 लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली

मृतक जान मोहम्मद की फाइल फोटो

मृतक जान मोहम्मद की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें