पसगवां। रूपईडीहा-बहराइच से मनौनाधाम जा रही निजी बस शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार को मोहम्मदपुर ताजपुर के निकट खाई में पलट गई। हादसे में लगभग 32 यात्री घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सभी घायल जिला बहराइच के थाना क्षेत्र रूपईडीहा के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि मनौनाधाम जा रही बस के पलटने से ग्राम चिकनियां निवासी बाबूलाल, सुबरा पत्नी बाबूलाल, रामबचन, मटरू और उनकी पत्नी लालदेई, सोना पुत्री महेश और कस्बा नानपारा निवासी कुल्लन और उनकी पत्नी कलावती, ओहरावा निवासी दीप नारायण और उनकी पत्नी पूजा वर्मा, अन्टाना निवासी शांति देवी पत्नी रामचंद्र तिवारी, अहरावा निवासी राजवती पत्नी चेतराम घायल हो गईं।
वहीं, नेतराम, मोनी पत्नी राजेश, जगदीश, फूलमती पत्नी हजारी डब्लू, दिनेश, ज्ञानवती पत्नी बाबूलाल, जुगरी पत्नी अयोध्या प्रसाद, बाबूलाल,जालियां पत्नी तिवारी, बाला चौक निवासी मुन्ना, किरन पत्नी मुन्ना, पवन कुमार, परगावां निवासी हसीना पत्नी राजेश, राजेश उर्फ सफी, रामनारायण, राना देवी पत्नी रामनारायण, संयोगिता पत्नी वंशीधर और प्रेमा देवी पत्नी तीरथ राम शामिल हैं।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया है।
वहां से गंभीर घायल बाबूलाल, बाबूलाल की पत्नी सुबरा, रामबचन, मटरू और उनकी पत्नी लालदेई को जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है। बस चालक भाग गया है। संवाद