फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बस कंडक्टर ने पूर्व एसीएमओ सहित कई यात्रियों को आधी रात जंगल में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की आधी रात को रोडवेज बस के कंडक्टर ने यात्रियों को शहर के बाहर जंगल में जबरन उतार दिया। विरोध करने पर यात्रियों से अभद्रता करने का भी आरोप है। बस में सफर करने वाले पूर्व एसीएमओ डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम के एमडी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी पूर्व एसीएमओ एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य परामर्शदाता डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने परिवहन निगम के एमडी को पत्र लिखकर कहा है कि 18 अप्रैल की रात वह पीलीभीत डिपो की बस से गोला आ रहे थे। आधी रात के करीब गोला से तीन किलोमीटर पहले जंगल में कंडक्टर ने उनके साथ पांच अन्य यात्रियों को जबरन बस से उतार दिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
आरोप है कि विरोध करने पर कंडक्टर ने अभद्रता की। कहा कि बस शहर के अंदर नहीं जाएगी। कंडक्टर ने ना तो अपना नाम बताया, न ही उसकी यूनिफार्म पर नेम प्लेट थी। डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई और बसों को शहर के सदर चौराहा होते हुए गुजारे जाने की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो गोला एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने हरगांव, फरधान सहित कई स्थानों पर रात्रिकालीन बसों की चेकिंग की थी। यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें