फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हादसा: बिहार के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत, 30 घायल

Wed, 12 Aug 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर  तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बस में करीब 75 यात्री सवार थे। ये यात्री बिहार के बेतिया जिले के थे और हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन
उचौलिया थाना क्षेत्र में हुआ बस हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन




तीर्थयात्री बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं और हरिद्वार से अयोध्या धाम जा रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस अचानक डिवाइडर की तरफ चली गई। इसको नियंत्रित करने के लिए चालक ने बायीं ओर मोड़ा, लेकिन चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार थे 75 यात्री 
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री उस समय नींद में थे। हादसे में बस के अंदर दबने से तीर्थयात्री हरिशंकर यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हो गये। 14 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। बस में करीब 75 लोग सवार थे। 

हादसे के बाद सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन मंगाकर बस को सीधा कराया गया। एंबुलेंस से मामूली घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें