फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। तिकुनियां से लखीमपुर जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान चालक ने बस खड़ी कर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को तिकुनियां से एक बस सवारियां भर कर लखीमपुर जा रही थी। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। जैसे ही वह मझरा फॉर्म के आगे एक फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंची। तभी बस में अचानक आग लग गई। बस में धुंआ उठते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिसे देख यात्री बस से कूदकर भाग निकले। चालक ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। चालक ने शॉर्टसर्किट होने से आग लगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें