फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Aug 2023 10:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला में दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार की रात नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी रवि वर्मा उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर की मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी दबंगों ने पीट-पीटकर जान ले ली। 

विज्ञापन


मृतक की बहन मधु वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता उमाशंकर का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। भाई रवि वर्मा उर्फ रिंकू मोहल्ले में ही गुरुद्वारे के पास पप्पू टेलर्स के नाम से दुकान चला कर विधवा मां चंपा देवी, छोटे भाई विशाल और बहन का पालन पोषण करता था। तहरीर में कहा है कि 15 अगस्त की रात उसका बड़ा भाई रवि वर्मा उर्फ रिंकू दुकान बंद कर घर पहुंचा तभी पड़ोसी विनीत गिरि, सुनीता गिरि के साथ कैलाश गिरि निवासी अहमदनगर, पीयूष निवासी कस्ता, गोविंद मिश्रा निवासी मोहल्ला तीर्थ सहित कई अज्ञात लोगों के साथ एक रायपुर कर घर में घुस आए और पिटाई करने लगे। 

परिजनों का कहना है कि दबंग रवि को मरा हुआ जानकर छोड़ कर चले गए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और रवि वर्मा को गोला सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।बहन का आरोप है कि दबंग पहले भी उसके भाई के साथ मारपीट कर चुके थे लेकिन परिजनों ने अपनी गरीबी और कमजोरी के कारण बर्दाश्त किया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जरा सी बात पर ले ली जान
सीएचसी में मौजूद मृतक के चचेरे भाई आलोक ने बताया कि घटना से पहले जब रवि अपनी दुकान पर था तब उससे पान गुटखा पुड़िया मंगाई थी। पीछे से रवि ने उससे कुछ कहा घटना को अंजाम देने वालों में से एक व्यक्ति वही खड़ा था उसे लगा कि रवि ने उससे कुछ कहा है। इतने पर ही बात बिगड़ गई और दबंगों ने पिटाई कर रवि की जान ले ली।

गोला में सिर उठाने लगे दबंग
इन दिनों शहर में दबंग बेखौफ होते जा रहे हैं। एक माह पूर्व माल गोदाम के पास एक दबंग ने दुकानदार अरविंद वर्मा को गोली मार दी थी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था। वही 3 अगस्त को दिनदहाड़े दबंगों ने मिल रोड सब्जी मंडी में आढती फिरोज अहमद पर दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें