फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, लपटें निकलता देख मच गई भगदड़

Tue, 15 Aug 2023 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान मेन मार्केट पटवा बाजार के पास बाइक में आग लग गई। बाइक से लपटें निकलता देख भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
सड़क पर जली पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार सुबह युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, तभी एक चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाइक धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे तिरंगा यात्रा में भगदड़ मच गई। बाजार बंद होने के कारण दूर से पानी लाकर आग को बुझाया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तिरंगा यात्रा में शामिल एक बाइक में धुंआ निकलता देख युवाओं ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक सवार उससे उतरा, बाइक से लपटें निकलने लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से मेन मार्केट पटवा बाजार के पास बाइक में आग लग गई। 

बाइक धूं-धूं कर जल गई। पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते नगर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, क्योंकि तिरंगा यात्रा में कई युवा शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें