फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल पंप पर दबंगों का हमला, स्क्रीन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। दबंगों ने एक पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया। घटना झंडी मार्ग स्थित कुर्मिनपुरवा में आरआर फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है। यहां 16 अप्रैल को तीन बाइक सवार उपद्रवी रात 11:30 बजे पहुंचे। इनमें से एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और एक रॉड से तेल मशीन के मीटर की स्क्रीन तोड़ दी। तीनों मौके से भाग गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


पंप मालिक मोहन अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 25 मार्च को भी इन्हीं दबंगों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट की थी। उस समय इसकी सूचना झंडी पुलिस चौकी को दी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का परिणाम है कि दबंगों के हौसले बढ़ गए हैं।
घटना की पुष्टि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है। इसमें हमलावरों की हरकतें रिकॉर्ड हो गई हैं। पंप मालिक ने निघासन पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से स्थानीय व्यापारियों और पेट्रोल पंप मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाल महेशचंद ने बताया, कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। फुटेज के आधार पर जांचकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें