फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मनोरंजन वन में चरा रहे थे भैंसें, टोकने पर किया हमला

विज्ञापन
Buffaloes were grazing in Indira Manoranjan Forest, attacked on trot
विज्ञापन
वन दरोगा और वन रक्षक बाल-बाल बचे
विज्ञापन

सदर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। इंदिरा मनोरंजन वन में लगाए गए पौधे भैंसों को खिलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और वनकर्मियों पर हमला करने के मामले में फॉरेस्टर नागेंद्र पांडेय ने कोतवाली सदर में एक नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं वन विभाग ने भी वन अधिनियम के तहत शारदा नगर रेंज में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित इंदिरा मनोरंजन वन में इन दिनों जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसके चलते इंदिरा मनोरंजन वन को बंद कर दिया गया है। 23 जुलाई को शारदानगर रेंज में कार्यरत वन दरोगा नागेंद्र पांडेय, वन रक्षक अनिल कुमार के साथ शाम करीब पांच बजे इंदिरा मनोरंजन वन में गश्त पर गए थे।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पार्क में बनी पानी की टंकी के पीछे कोतवाली सदर के बिदौरा गांव निवासी शान मोहम्मद उर्फ मुसवा पुत्र करामत छह अन्य लोगों के साथ अपनी भैंसों को जंगल में पौधरोपण के तहत लगाए गए पौधों को चराते दिखा। जब वनकर्मियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन लोगों ने ईंट-पत्थर से वनकर्मियों पर हमला कर दिया। वनकर्मियों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। इस बीच शान मोहम्मद और उसके साथी वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए वन क्षेत्र से लगे गन्ने के खेतों में भाग गए।
विज्ञापन

वन दरोगा नागेंद्र पांडेय ने सदर कोतवाली में शान मोहम्मद समेत सात लोगों के खिलाफ संरक्षित वन क्षेत्र में अपने जानवरों समेत अवैध घुसपैठ, पौधरोपण के पौधे नष्ट करने, वनकर्मियों पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही वन विभाग ने शारदानगर रेंज में वन अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें