फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में भविष्य के बुनियादी ढांचे और रोजगार पर ध्यान केंद्रित : मंत्री

Thu, 05 Feb 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में भाजपा जि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा-पत्र है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि बजट में कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है और भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने वाला है।
सरकार ने सड़क, रेल, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स को एक साथ आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की है, जिससे उद्योगों को गति और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बजट में कैंसर की 17 दवाओं की कीमत कम करने और 5 मेडिकल हब के जरिए इलाज को सस्ता बनाने की पहल की गई है। इसके साथ ही एमएसएमई को चैम्पियन बनाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला मार्ट योजना-सी का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत ऑनलाइन कर्ज की सुविधा उपलब्ध होगी और स्वयं सहायता समूहों को आसानी से धन मिलेगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें