लखीमपुर खीरी। मारपीट के मामले में जेल में बंद बसपा नेता मोहन बाजपेई की ओर से पेश जमानत अर्जी पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई के लिए अब तीन जून की तारीख मुकर्रर की गई है।
कोतवाली सदर में चल रहे हाईप्रोफाइल मामले में सतीश राजपूत ने बसपा नेता मोहन बाजपेई और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे बुरी तरह पिटाई के बाद अगवा कर घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने बसपा नेता को दो साथियों सहित जेल भेजा था। मंगलवार को भी जमानत अर्जी की सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने जमानत अर्जी की सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख मुकर्रर की है। संवाद