फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यालय पर जबरन कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीसी रोड पर कांशीराम आवास कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय पर मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने काम बंद करा दिया है। दोनों पक्षों से कागज मांगे हैं।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में बसपा कार्यालय का निर्माण कराया गया था। जिस पर छत पड़ चुकी है। साइड की दीवार अभी निर्मित नहीं हुई हैं। बीच में काम बंद कर दिया गया था। कार्यालय को लेकर एक पत्रावली भी सचिवालय में विचाराधीन है। मंगलवार को कुछ लोग सीमेंट लेकर निर्माणाधीन कार्यालय पर पहुंच गए और निर्माण कार्य करने का प्रयास करने लगे। इसकी जानकारी जब कार्यकर्ताओं को हुई तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सूचना पाकर सीओ सिटी विजय आनंद, शहर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काम रुकवा दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें