लखीमपुर खीरी-निघासन। बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जनपद की आठ सीटों के सापेक्ष पहला प्रत्याशी 138 निघासन विधानसभा के लिए मनमोहन मौर्या को घोषित कर दिया है। बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता में शुमार मनमोहन मौर्या वर्तमान में जिला कोषाध्यक्ष भी हैं। वह 24 सालों से बसपा से जुड़े हैं।
शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 51 वर्षीय मनमोहन मौर्या आनंद टाकीज रोड पर कृष्णा मैरिज हाल संचालित करते हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। मनमोहन की रिश्तेदारियां निघासन क्षेत्र से जुड़ी हैं और वह इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इससे उन्होंने निघासन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए पार्टी से टिकट के लिए आवेदन भी किया था। बसपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि अभी एक टिकट की घोषणा हुई है। शीघ्र ही शेष सात विधानसभाओं के लिए टिकट घोषित किया जाएगा।