फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

विज्ञापन
मीरा बानो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के दूसरे दिन सात विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले निघासन विधानसभा से प्रत्याशी मनमोहन मौर्या को घोषित कर दिया था। लखीमपुर विधानसभा से मोहन वाजपेयी, श्रीनगर से मीरा बानो, मोहम्मदी से शकील सिद्दीकी, कस्ता से सरिता वर्मा, गोला से शिखा वर्मा, पलिया से डॉ. जाकिर और धौरहरा से आनंद मोहन त्रिवेदी को टिकट मिला है।
विज्ञापन

सपा से किस्मत आजमा चुकी हैं मीरा बानो
श्रीनगर विधानसभा से बसपा ने मीरा बानो को प्रत्याशी बनाया है, जो पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं। तब वह भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी से हार गई थीं। इस बार उन्होंने सपा से टिकट न मिलने पर बसपा का दामन थाम लिया और वह टिकट हासिल करने में सफल रहीं।
बसपा कार्यकर्ता की पत्नी हैं सरिता
कस्ता विधानसभा (अनुसूचित जाति सुरक्षित) से बसपा प्रत्याशी सरिता वर्मा पहली बार किस्मत आजमाएंगी। उनके पति मनोज वर्मा बसपा कार्यकर्ता हैं। वह मूल रूप से पैला की निवासी है, लेकिन वर्तमान में लखीमपुर के मोहल्ला गोमतीनगर में रहती हैं।
विज्ञापन

पहली बार किस्मत आजमाएंगे डॉ. जाकिर
पलिया विधानसभा से बसपा ने डॉ. जाकिर हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। पेशे से महेवागंज में अपना नर्सिंग होम चलाते हैं, लेकिन समाजसेवा के जरिए राजनीति में कदम रखा है। वह पलिया क्षेत्र से जुड़ाव रखते हैं, जिस आधार पर पार्टी ने उन्हें पलिया से टिकट दिया है।
पूर्व सांसद इलियास आजमी के बेटे हैं शकील
मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने शकील अहमद सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है, जो पूर्व सांसद इलियास आजमी के बेटे हैं। वह क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं और मोहम्मदी में एक हॉस्पिटल का निर्माण भी करा रहे हैं। इनके भाई अरशद सिद्दीकी भी धौरहरा लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।
पार्टी से निकाले जाने के बाद मोहन को मिला टिकट
लखीमपुर विधानसभा से बसपा ने ट्रांसपोर्टर मोहन वाजपेयी को प्रत्याशी बनाया है, जिन्हें बसपा हाईकमान ने चुनाव की अधिसूचना से पूर्व पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाल दिया था। इसके बाद भी वह प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे और पार्टी ने पुन: वापसी करते हुए उन्हें लखीमपुर विधानसभा से टिकट भी दिया है। इससे पहले वह अपनी पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा चुके हैं।
पार्टी ज्वाइन करने के दूसरे दिन मिला आनंद मोहन को टिकट
धौरहरा विधानसभा से बसपा ने आनंद मोहन त्रिवेदी को प्रत्याशी घोषित किया है, जो दो दिन पहले ही बसपा में शामिल हुए हैं। इनके पिता पंडित तेजनरायन त्रिवेदी कांग्रेस से पांच बार विधायक रह चुके हैं। आनंद मोहन ने 2017 में भाजपा ज्वाइन की थी। भाजपा में बात नहीं बनी, तो बसपा से टिकट हासिल करने में सफल रहे।
शिखा वर्मा को गोला विधानसभा से बनाया प्रत्याशी
गोला विधानसभा से बसपा ने 30 वर्षीय शिखा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इतिहास विषय के साथ परास्नातक शिखा के पति पटेल अशोक कनौजिया बसपा के पूर्व में जिला संगठन मंत्री, वर्ष 1996 में अपना दल से युवा जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।

शकील सिददीकी- फोटो : LAKHIMPUR

मोहन बाजपेई- फोटो : LAKHIMPUR

आन्नद मोहन त्रिवेदी- फोटो : LAKHIMPUR

शिखा वर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

सरिता वर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

डॉ. जाकिर- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें