फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीईओ के निलंबन की संस्तुति के लिए बीएसए ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चयनित वेतनमान लगाने में बरती गई लापरवाही बीईओ को भारी पड़ गई। मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने अपर निदेशक को निलंबन की संस्तुति के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका अर्चना गौतम ने सितंबर महीने में वेतनमान लगाने को लेकर फाइल दी थी। आरोप था कि बीईओ ह्रदय शंकर लाल श्रीवास्तव वेतनमान लगाने में लापरवाही बरत रहे थे। शिक्षिका को कई बार बीआरसी के चक्कर काटने पड़े। मामला कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की जानकारी में आया तो उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर बीईओ से जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न देने पर बीईओ के निलंबन के लिए अपर निदेशक को पत्र भेजा गया है। संस्तुति आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निलंबन की जानकारी नहीं : बीईओ
नकहा ब्लॉक के बीईओ ह्रदय शंकर लाल श्रीवास्तव ने इस मामले में कुछ भी न पता होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीएसए का एक पत्र 12 नवंबर को मिला था। इसके बाद 13 नवंबर को फाइल कार्यालय में जमा कर दी। विधानसभा में कब प्रश्न उठाया गया, इस बात की भी जानकारी नहीं है। मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर निलंबन की कार्रवाई होती तो कहीं न कहीं मामला संज्ञान में आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें