फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने हौसला पोषण मिशन के तहत चार केंद्रों का निरीक्षण किया

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौड़ा केंद्र पर नदारद मिली आंगनबाड़ी वर्कर पर कार्रवाई तय
विज्ञापन

बीएसए संजय शुक्ला ने हौसला पोषण मिशन के तहत ब्लाक बांकेगंज के चार आंगनबाड़ी केंद्रों सहित एक दर्जन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बघौड़ा में संचालित केंद्र पर आंगनबाड़ी वर्कर नदारद मिलने के साथ ही सहायिका मौजूद मिली। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित मिली वर्कर के खिलाफ संबधित विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

हौसला पोषण मिशन के तहत बीएसए के निरीक्षण में भुड़वारा और द्वारिका गंज के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्कर और कार्यकत्री तो मौजूद मिली, लेकिन गर्भवती और अतिकुपोषित बच्चों को परोसे जाना वाला भोजन बनता नहीं मिला। इसके अलावा बघौड़ा केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां मेन्यू के अनुसार सहायिका भोजन बनती मिली। जहां केंद्र पर गंदगी पसरी होने के साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर नदारद मिली। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। बीएसए ने बताया कि बघौड़ा केंद्र पर गैर हाजिर मिली आंगनबाड़ी वर्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुर्नभूग्रंट, बघौड़ा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। बीएसए को संबधित स्कूलों में शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित कक्षाओं में बच्चों की उपस्थित, साफ-सफाई, परीक्षा का संचालन एमडीएम, विद्यालय प्रांगण अत्यंत सुंदर और व्यवस्थित मिलने पर उन्होंने शिक्षकों की पीठ थपथपाते हुए उनकी हौसला अफजाई के साथ ही कार्य की सराहना की। इस मौके पर बीईओ विनोद गौतम, एबीआरसी डॉ. यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, रामू भारती, रजनी पांडे सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें