फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दलाल मांग रहे अल्ट्रासाउंड और खून की जांच के पैसे

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दलालों का प्रवेश वर्जित है... ऐसी लाइनें जिला महिला अस्पताल की दीवारों पर जगह-जगह लिखी दिख जाती हैं। हालांकि यह शब्द सिर्फ अस्पताल परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं, क्योंकि मजबूरी में मरीजों को यहां अल्ट्रासाउंड के लिए दो सौ रुपये और खून की जांच के लिए सौ रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कालाडुंड से आईं प्रिया ने बताया कि उनसे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 200 रुपये लिए गए हैं। वह जब भी यहां आईं हैं तो इतने रुपये दिए ही जाते हैं। वहीं मोहल्ला गंगोत्री नगर निवासी विनय कुमारी ने बताया कि उनसे अल्ट्रासाउंड के लिए दो सौ रुपये लिए गए हैं। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उनसे भी अल्ट्रासाउंड के लिए दो सौ, जबकि खून की जांच के लिए सौ रुपये लिए गए हैं।
कुछ यही दर्द नकहा निवासी माया का भी था। उन्होंने बताया कि जब भी जांच के लिए जिला महिला अस्पताल आते हैं, तो बिना पैसे दिए काम ही नहीं होता है। यहां हर जगह रुपये की मांग की जाती है। पैथोलॉजी के बाहर जांच कराने के लिए खड़ी भदफर निवासी आकांक्षा अवस्थी ने बताया कि उनसे व उनकी गर्भवती जेठानी रूबी से अल्ट्रासांउड के लिए दो-दो सौ रुपये व खून की जांच के लिए सौ-सौ रुपये मांगे गए हैं। ताज्जुब की बात है कि जिला महिला अस्पताल में हो रही इस अवैध वसूली को लेकर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिसका पहले पैसा, उसका पहला नंबर
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10 बजे से अल्ट्रासाउंड के लिए एक दलाल, जो खुद को यहां कार्यरत बताता है, पैसा जमा करने लगता है। मरीजों को बताया जाता है कि जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड करने के लिए है। कर्मचारी यह भी बताता है कि उक्त डॉक्टर जल्द चलें जाएंगे, इसलिए अगर जल्द से जल्द जांच कराकर रिपोर्ट लेनी है तो दो सौ रुपये देने पड़ेंगे। जो पहले रुपये देता है, उसका पहले नंबर लगता है।

रोजाना 250 खून की जांचें व 80 के करीब होते हैं अल्ट्रासाउंड
जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की ओपीडी रहती है। ओपीडी में मरीज बढ़ने के साथ ही अल्ट्रासाउंड व खून की जांच की संख्या भी बढ़ जाती है। यहां प्रतिदिन करीब 70-80 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होता है, जबकि करीब 200-250 मरीजों की खून की जांच होती है।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व खून की जांच निशुल्क है। अस्पताल परिसर में इस संबंध में नोटिस भी चस्पा है कि किसी को भी कोई पैसा न दें। जो भी मरीज अस्पताल आते हैं, वह किसी को भी कोई पैसा न दें। अगर कोई पैसा ले रहा है, तो यह गलत है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लगी मरीजों की भीड़- फोटो : हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें