तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी।
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन पर खेल प्रतिभाएं पुरस्कृत की गईं।
100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में पब्लिक इंटर कॉलेज के बृजेश कुमार प्रथम रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में कृषक समाज इंटर कॉलेज के अली प्रथम रहे। जूनियर बालक भाला फेंक प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर के अभिषेक प्रथम रहे। सीनियर बालक भाला फेंक प्रतियोगिता में जहरुद्दीन प्रथम रहे। सीनियर बालिका तिकड़ी कूद में अस्मिता वाजपेई प्रथम रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में रियाज अहमद, 5000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में काजल, सीनियर बालक वर्ग में जीवेश सिंह, 3000 मी बालिका जूनियर में पलक, जूनियर वर्ग में दीपेंद्र सिंह, जूनियर भाला फेंक में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि नारायण सिंह चौहान और प्रधानाचार्य बाबूराम सागर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।