लखीमपुर खीरी। मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में जहां तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। वहीं शाम के बाद ठंडी हवाएं मौसम का मिजाज बदल रही है। पारा लगातार गिर रहा है। इससे रात को निकलने वाले लोगों को ठंड से बचाव करना पड़ रहा है।
बुधवार को सुबह से धूप खिल गई। दिन में पारा चढ़ा तो लोग तीखी धूप से बचाव करते दिखे। हालांकि शाम को मौसम फिर ठंडा हो गया। ग्रामीण इलाकों में ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग जैकेट व स्वेटर में लिपटे नजर आए।
आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच-छह दिनों तक सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है। संवाद