फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बसलीपुर के शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी

Sun, 09 Aug 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। गोला थाना क्षेत्र के बसलीपुर बंगाली कॉलोनी गांव स्थित शिव मंदिर से शनिवार रात चोर पीतल का बड़ा घंटा चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी राजेश ने घंटा गायब देखा और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुजारी रोज की तरह सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे थे। मुख्य द्वार पर लगा घंटा गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें