फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 13 को खुलेगा 1363 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान हुुआ। इसमें 444799 कुल मतदाताओं के सापेक्ष 246147 ने हिस्सा लिया। शाम छह बजे तक वोटिंग के बाद 1363 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटिकाओं में कैद हो गई। अब यह पिटारा 13 मई को खुलेगा।
विज्ञापन

शहर की चार नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद के लिए 1263 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 12 अध्यक्ष और 215 सदस्य चुने जाएंगे। शहर व कस्बों की सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 2,46,147 मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। किनके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला मतगणना के दिन यानि 13 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें