फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साहब ! मेरा पैर टूटा है... ड्यूटी काट दें

विज्ञापन
पलिया के मंडी समिति में चुनाव सामग्री एकत्र करते मतदानकर्मी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार को स्थानीय मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सुबह ऐसे कई कर्मचारी मंडी समिति में परेशान दिखाई दिए जो बीमारी की वजह से ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों से मिन्नतें कर रहे थे लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर आज मतदान होना है। इसको लेकर बूथों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई। बुधवार को मंडी समिति में ऐसे कई कर्मचारी दिखायी दिए, जो मजबूरन चुनावी ड्यूटी न कर पाने की बात कहते हुए अधिकारियों से किसी दूसरे कर्मचारी को भेजने की बात कह रहे थे। पहला मामला पसगवां में तैनात एक सहायक अध्यापक नाहर सिंह का है। बताते हैं कि नाहर सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर भी टूट गया। इसके बावजूद वह किसी तरह से मंडी समिति पहुंचे। अधिकारियों से अपनी व्यथा बतायी लेकिन सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पोलिंग पार्टियां रवाना होने के बाद मामले को देखने की बात कहते हुए कर्मचारी को चलता कर दिया।
दूसरा मामला एक गर्भवती महिला कर्मचारी का था। महिला कर्मचारी ने बताया कि प्रसव में केवल एक महीने का समय बचा है। ऐसे में चलना फिरना तक दूभर है। मातृत्व अवकाश पर होने के बाद भी उसकी ड्यूटी लगा दी गयी। अधिकारियों से ड्यूटी पर न जा पाने की बात कहने पर सभी एक दूसरे के पास जाने की बात कहते हुए ड्यूटी काटने से बचते रहे।
विज्ञापन


बच्चा छोटा है, ड्यूटी पर गए तो कैसे होगी देखभाल
नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी पत्र मिलने के बाद मितौली की एक सहायक अध्यापिका ने अंशु भारती ने बच्चे की देखभाल को लेकर ड्यूटी न कर पाने का प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर सीडीओ ने एसडीएम को रिजर्व से किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया था। अंशु ने बताया कि वह और उनके पति दोनों सरकारी सेवाओं में हैं। दोनों की एक साथ ड्यूटी लग जाने के चलते बच्चे की देखभाल नहीं हो पाएगी। आदेश के बाद भी एसडीएम ड्यूटी काटने से इन्कार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें