क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मौजूद टीमें। संवाद
लखीमपुर खीरी। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के दूसरे दिन रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट में जेसीआई, लायंस क्लब, डॉक्टर्स और डॉन बॉस्को एल्युमिनी (डबला) की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला लायंस क्लब और डॉक्टर्स टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डॉक्टर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
रात्रिकालीन मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा। मैच देखने के लिए लोग भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रायोजक शिवम गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। बॉक्स क्रिकेट से आपसी मेलजोल बढ़ता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा होती है। उन्होंने आयोजन के लिए जेसीआई पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस दौरान संस्था के विश्वास सेठ, राजेश पटेल, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, आर्येंद्र पाल सिंह, रजत शेखर, लव पुरी, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, राजवीर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, शिशिर सिंह, आशीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।