फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैस सिलिंडर चुराने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। कस्बे की प्रिया गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि 23 जून की रात एजेंसी का चौकीदार जब खाना खाने के लिए गया था तो दो लोग गेट से अंदर प्रवेश कर तीन सिलिंडर उठाकर ले गए थे। चोरों को भागते देख चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अभिषेक वर्मा निवासी कीरतपुर और आदित्य पटेल निवासी खरगपुर थाना हैदराबाद बताया है। पुलिस ने दाेनों के पास से गैस सिलिंडर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने एजेंसी प्रबंधक रजनीश कुमार निवासी ऊंची भूड गोला की तहरीर पर पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें