संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर काॅलेज में सम्मानित मेधावी। संवाद
संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमनदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर रहे रुद्र यादव और तृतीय स्थान हासिल करने वाले अभिनेष वर्मा सहित गौरव कुमार, रितिक निषाद और लक्ष्मी मणि व उनके अभिभावक शामिल थे।
इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली काजल निगम, द्वितीय स्थान पर रहीं अनुष्का भारती और तृतीय स्थान पाने वाले गगनदीप सिंह सहित विरमजीत कौर, सुमन और दिव्यांशी को भी अभिभावकों के साथ सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में सामाजिक संस्था युवा जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, पूर्व शिक्षक वीरेंद्र सिंह वर्मा और वर्तमान प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गोंड को भी स्मृति चिह्न दिए गए। संवाद