फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ठंड में चौराहों पर नहीं, दावों में दहक रहे अलाव

Sun, 14 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी मंदिर में कूड़ा जलाकरठंड को दूर करते लोग-संवाद - फोटो : टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आधा दिसंबर बीतने व लगातार लुढ़कते तापमान के बाद भी नगर पालिका परिषद की अलाव जलाने की व्यवस्था ठंडी पड़ी है। जिम्मेदार अफसर कुछ जगह अलाव दहकने का दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन शहर में चिह्नित 32 स्थानों पर की गई पड़ताल में रविवार शाम एक भी जगह जलौनी लकड़ियां नजर नहीं आईं। वहां लोग रात में ठंड से कांपते दिखे।
विज्ञापन


जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देर रात दो से तीन डिग्री और लुढ़क जाता है। सर्द हवा के बीच रात गुजारने के लिए हर साल दिसंबर में नगर पालिका चौराहों पर अलाव के इंतजाम कर देती है, जो शाम से जलने शुरू हो जाते हैं। इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। शहर के मुख्य चौराहों और निर्धारित स्थलों पर कहीं भी अलाव जलते दिखाई नहीं दे रहे हैं।
शहर के हीरालाल धर्मशाला पर कुछ लोग एकत्र कूड़े को जलाकर खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक, ठंड पड़ी ही नहीं है, जो वह अलाव लगवाएं। प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में भी अलाव की कहीं व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

ये हैं चिह्नित स्थान
शहर में महिला अस्पताल, रोडवेज बस अड्डा, हीरालाल धर्मशाला, बड़े चौराहे, मिश्राना चौराहा, इमली चौराहा, एलआरपी चौकी के समीप, संकटा देवी चौराहा, मालगोदाम, राजापुर चौकी, शाहपुरा कोठी, कलक्ट्रेट, मेला मैदान, महेवागंज, सब्जी बाजार के अलावा अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए नगर पालिका अलाव को लेकर हर बार टेंडर देकर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराती है। सूत्रों के मुताबिक, हर बार पांच से छह लाख रुपये का टेंडर होता है। इस बार भी इतने ही मूल्य का टेंडर हुआ है। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी ज्यादा ठंड न पड़ने की बात कहकर कुछ ही जगह अलाव जलाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि ठंड बढ़ेगी तो अलाव स्थलों को भी बढ़ाया जाएगा।
सुबह शाम अलाव जलाने की है व्यवस्था
नगर पालिका में अलाव का काम देख रहे कर्मी यतेंद्र ने बताया कि ठंड की अभी शुरुआत हुई है। अभी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पल्लेदार चौराहा, महिला अस्पताल के अलावा एकाध जगहों पर अलाव लगवाए जा रहे हैं। सुबह मुख्य चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। जैसे ही सर्दी और बढ़ेगी। निर्धारित स्थलों पर अलाव लगवाए जाएंगे।
बीते सालों में 14 दिसंबर में इतना रहा तापमान
साल 2025- तापमान 8 डिग्री सेल्सियस
साल 2024- तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
साल 2023- तापमान 8 डिग्री सेल्सियस
साल 2022- तापमान 9 डिग्री सेल्सियस
साल 2021- तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

हर चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। अलाव के हिसाब से अभी तक उतनी सर्दी नहीं पड़ रही है। पिछले साल 32 जगहों पर अलाव लगवाए गए थे।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, लखीमपुर खीरी

संकटा देवी मंदिर में कूड़ा जलाकरठंड को दूर करते लोग-संवाद- फोटो : टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें