फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ सड़क किनारे पत्थरों पर गिरी, 11 लोग घायल

Fri, 21 Apr 2023 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। इसके बाद कार से वापस जा रहे थे, तभी पीलीभीत बस्ती मार्ग पर हरदुआ नाले पर हादसा हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर हरदुआ नाले पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार पत्थरों पर गिरी। इससे कार में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल चालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बहराइच के थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव अलीनगर खुर्द में रहने वाले 11 लोग बोलेरो में सवार होकर शुक्रवार सुबह धौरहरा के गांव परौरी महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार के बाद वापस जा रहे थे। इसी बीच हरदुआ नाले के पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई पत्थरों पर जा गिरी। हादसे में चार बच्चों समेत 11 घायल हो गए। 

विज्ञापन

ये हुए घायल

  1. चालक 40 वर्षीय हफीज पुत्र मुन्ना
  2. मुबारक (40) पुत्र तालुकेदार
  3. केसर (28) पत्नी लियाकत अली
  4. लियाकत अली (32) पुत्र जुम्मन अली
  5. आसरा (45) पत्नी मुनव्वर 
  6. हुसैनी जहां (6) पुत्री लियाकत अली
  7. साबिया पत्नी रमजान
  8. रहमान अली (6 माह) पुत्र रमजान
  9. किस्मत उल (2) पुत्री रमजान
  10. इमरान (7) पुत्र अब्दुल अजीज
  11. राबिया पत्नी रमजान अली 
(यह सभी अलीगंज खुर्द थाना नवाबगंज जिला बहराइच के निवासी हैं।)

प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को हरदुआ नाला के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। बोलेरो में सवार 11 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार सीएचसी धौरहरा में कराया गया। ड्राइवर को गंभीर चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें