फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बंधे के पानी में उतराता मिला युवक का शव, 22 अक्तूबर से था लापता

Sun, 25 Oct 2026 12:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 38 वर्षीय संतोष कुमार का शव शारदा बंधे के पानी में उतराता मिला। वह 22 अक्तूबर की रात से लापता था। संतोष कुमार हजूरपुरवा गांव का निवासी था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर फूलबेहड़ थाने में दी थी। 
विज्ञापन
संतोष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के हजूरपुरवा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह पूजागांव के सामने शारदा बंधे के पानी में उतराता मिला। मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार 22 अक्टूबर की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। जब सुबह तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

शनिवार को पूजागांव के पास स्थित टावर के पास उसके कपड़े बरामद हुए थे, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। परिजनों ने तुरंत फूलबेहड़ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देखा शव 
रविवार सुबह ग्रामीण जब बंधे की तरफ गए तो उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में की।

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें