फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शारदा नहर के पुल पर पड़ा मिला ट्रक चालक का शव, हादसे में मौत होने की आशंका

Wed, 12 Feb 2025 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम नगला भैंसी निवासी राजपाल ट्रक चालक था। वह चीनी मिल में गन्ना ढुलाई का काम करता था। बुधवार सुबह उसका शव पुल पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सीएचसी पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र में शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर गांव उदयपुर के निकट शारदा नहर के पुल पर ट्रक चालक का शव पड़ा मिला। जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम नगला भैंसी निवासी राजपाल (55) पुत्र बृजकरण ट्रक चालक था। वह अजबापुर चीनी मिल में गन्ना ढुलाई करता था। बुधवार को सुबह चार बजे राजपाल का शव थाना पसगवां के ग्राम उदयपुर में शारदा नहर के पुल पर पड़ा मिला। 

विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुल पर शव पड़ा देखा। बताया गया कि राजपाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। चालक राजपाल का ट्रक यार्ड में खड़ा है। आशंका है कि चालक शौच के लिए जा रहा था, तभी दुर्घटना हुई है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस की सूचना पर मृतक की पत्नी रामप्यारी, पुत्र रिंकू, वीरू, सुनील व अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें