गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद की ढकवा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिजौरिया गांव में 18 वर्षीय युवती का शव घर में छत के कुंडे पर फंदे से लटका मिला।
गांव निवासी सबनीत कुमार बुधवार को पत्नी के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। घर पर उनकी बेटी तन्या थी। उसने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर सबनीत को सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्हें बेटी का शव फंदे से लटका मिला। तन्या बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद