फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Sun, 26 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। गांव रानीपुरवा निवासी लख्खू (46) पुत्र राम प्रसाद निषाद का शव रविवार दोपहर हौकना मटेरा निवासी उत्तम पांडे के गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र बीरेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि उनके पिता रविवार सुबह करीब नौ बजे घास काटने घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे उत्तम पांडे के गन्ने के खेत में शव मिला। बीरेंद्र का आरोप है कि शव की पीठ पर जले जैसे निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के शरीर पर फफोले पड़े थे और शरीर काला भी हो चुका था। इससे किसी चीज या शराब की प्रतिक्रिया भी हो सकती है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के पुत्र की फौरी सूचना पर पोस्टमाॅर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें