फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक स्थगित, नाराज सदस्यों ने किया बहिष्कार

Mon, 06 Apr 2015 07:45 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई। इस बार कई पालिका सदस्याें ने मिले आय व्यय के ब्योरे को नाकाफी बताते हुए संपूर्ण ब्यौरे की मांग की और इसी के खिलाफ उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया, जिसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा अभी अगली तारीख निश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में आय व्यय के ब्योरे को लेकर शुरू में ही कई पालिका सदस्यों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ देर बाद इन सदस्यों ने आय व्यय के ब्योरे को नाकाफी बताते हुए संपूर्ण आय व्यय के ब्योरे की मांग की। इसके कुछ देर बाद ही इन पालिका सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले आए। उनके बहिष्कार के कारण बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि संपूर्ण आय व्यय के ब्योरे की मांग कई पालिका सदस्यों ने की और मांग पूरी न हो पाने पर वे बैठक का बहिष्कार कर चले गए, जिसके कारण कोरम पूरा न हो सका और बैठक को स्थगित कर दिया गया। अभी अगली तारीख निश्चित नहीं की जा सकी है।

पालिका गेट पर किया कई पालिका सदस्यों ने प्रदर्शन
बैठक के बहिष्कार के बाद कई पालिका सदस्य बाहर आए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक अप्रैल वर्ष 2014 से 31 मार्च 2015 तक वास्तविक बजट का पुन: संशोधित करके आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाए एवं वित्तीय वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 के अंतर्गत टेंडर, कुटेशन पर कुल निर्माण की जानकारी, विस्तृत विवरण जिसमें वार्ड, ठेकेदार का नाम, टेंडर राशि और किए गए भुगतान की जानकारी हो दी जाए। साथ ही इस बोर्ड के कार्यकाल में क्रय की गई विद्युत सामग्री का विस्तृत विवरण सत्यापित बिलों की छाया प्रति भी दी जाए। उन्होंने इसके लिए एक पत्र भी ईओ को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में राजीव शुक्ला, विवेक गुप्ता, अब्दुल खालिक, सीताराम राठौर, इस्लामुद्दीन, बुंदन, मोहम्मद उस्मान, मीरा देवी, नीतू शाक्य, सुधा सिंह, मुन्नी, रेशमा शाक्य, सावित्री, शमसुन निशा, गजाला अंजुम,  अब्दुल करीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें