फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सभासदों के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर न करने से बोर्ड बैठक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में आठ सभासदों के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर न करने से अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को बैठक निरस्त कर दी। अध्यक्ष का कहना है कि दूसरी बार बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। सभासद बैठक में पहुंचे, तो उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। इस पर आठ सभासदों दिलीप कुमार, कुसुमा देवी, ममता देवी, राशिद हुसैन, गीता देवी, रामशंकर, विकास कुमार, अजीत यादव ने हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया।
इन सभासदों का कहना था कि अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बिना कोई प्रस्ताव कराए बोर्ड बैठक की उपस्थिति पंजिका पर अग्रिम हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया, तो उन्होंने हस्ताक्षर से मना कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने बैठक निरस्त कर दी।
विज्ञापन


बैठक न होने से बाधित हो रहे विकास कार्य : अध्यक्ष
मैलानी। अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी का कहना है कि 23 सितंबर को हुई बैठक में भी इन आठ सदस्यों ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, जबकि उस बैठक में टेंडर प्रक्रिया से एक हजार बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित जंगल पहुंचाने, पार्क का नाम अग्रसेन पार्क रखने, चमन चौराहे का सुंदरीकरण करने, स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड के लिए भूमि क्रय करने जैसे अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए गए थे। पिछली बैठक में आय-व्यय का ब्योरा भी दिखाया जा चुका है। इसके बावजूद आठ सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर न करना समझ से परे है। इससे विकास बाधित होगा। प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

बैठक शुरू होने से पहले उपस्थिति पंजिका पर सदस्यों के हस्ताक्षर होते हैं। बैठक की कार्यवाही तभी शुरू होती है, जब कोरम पूरा हो। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर और कोरम पूरा होने पर ही बैठक की कार्रवाई शुरू होती है। सदस्यों के हस्ताक्षर न होने से बैठक निरस्त हुई है।
विज्ञापन

राजेश चौधरी, ईओ, नगर पंचायत, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें