फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ा, मूंगफली दाना सहित 29 खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

विज्ञापन
खाद्य पदार्थों का सैंपल लेते हुए खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र को लेकर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्राें में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पेड़ा, मूंगफली दाना समेत 29 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबाबू ने लखीमपुर बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान से मूंगफली दाना का नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज ने मोहम्मदी में अभियान चलाया। कस्बे की एक दुकान से पेड़ा का नमूना जांच के लिए भरा गया। वहीं मोबाइल वैन ने निघासन में विभिन्न प्रकार के 27 नमूने जांचे के लिए एकत्र किए हैं। उधर कंपोजिट विद्यालय मूढ़ी में 85 बच्चों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करना सीखाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर यह अभियान 11 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें