फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही है, जिसमें 87,358 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा पहले समाप्त होगी और फिर इंटर की। जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने की सारी तैयारियों पूरी कर ली हैं।
इसके लिए पूरे जिले को नौ जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जिन्हें दो सेक्टर की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला स्तरीय अधिकारी और तहसीलदारों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दस से बारह कॉलेज की निगरानी करने की जिम्मेदारी प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी। 
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर बने उप संकलन केंद्र 
परीक्षा के बाद छात्रों की कापियां इकट्ठा करने के लिए जिले में सात उपसंकलन केंद्र बनाए हैं। यह सभी तहसील मुख्यालय पर स्थित इंटर कॉलेज में बने हैं। लखीमपुर तहसील की कापियां जीआईसी लखीमपुर, धौरहरा तहसील की जीआईसी धौरहारा, पलिया तहसील की बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया, मोहम्मदी की जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी, गोला तहसील की कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और मितौली तहसील की राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली और निघासन तहसील की कापियां जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन में जमा होगी। जिनके प्रभारी संबंधित प्रधानाचार्य होंगे।

परिक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल-50160
इंटर -37198

परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल-131
इंटर-153
सचलदल -7
बनाए गए जोन-9
सेक्टर संख्या-17

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा के लिए आरयूके इंटर कॉलेज कफारा, नालंदा पब्लिक शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मछेछा और बनिकागांव, एलबीएस इंटर कॉलेज मैलानी, केऐयूके इंटर कॉलेज पड़रिया तुला को संवेदनशील और रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर निघासन और नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरद्वाही सिंगाही को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें से अधिकतर परीक्षा केंद्र मुख्यालय से अधिक दूरी और मानक के विपरीत प्रवेश करने के मामले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। इन परीक्षा की निगरानी स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे।

प्रवेश पत्र की त्रुटियां विद्यार्थियों के लिए बनी परेशानी
इलाहाबाद बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्रों में कई गल्तियां है, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत फोटो को लेकर है। प्रवेश पत्र पर नाम किसी और का है और फोटो किसी और की लगी है। प्रवेशपत्र की गड़बड़ियों को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। केंद्र व्यवस्थापक भी छात्रों को सहूलियत देने के बजाय डीआईओएस से प्रवेश पत्र सुधरवाने की बात कह रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों और उनके घरवाले प्रवेश पत्र की गल्तियों को लेकर परेशान हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यदि प्रवेश पत्र पर कोई त्रुटि है तो छात्र अपने प्रधानाचार्य से उसे दूर करवाकर उनसे प्रमाणित करवा लें। संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित छात्र का प्रवेश पत्र परीक्षा के दौरान मान्य होगा।
डॉ.ओपी गुप्ता डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें