फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शुक्रवार शाम लखनऊ से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसको लेकर विभागीय अधिकारी अलर्ट पर रहे। सकुशल निरीक्षण हो जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकल विहीन और शांति पूर्वक कराने के लिए शासन तैयारी कर रहा है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और राउटर लगवाए गए हैं, जिससे केंद्रों की ऑनलाइन भी निगरानी की जा सके। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम सहित जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसके लिए कंप्यूटर के जानकार सुबह से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे थे। उन्हें डर था कि कहीं ऐसा न हो डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निरीक्षण में कोई केंद्र बंद हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को रात आठ बजे तक कैमरे और राउटर ऑन रखने के लिए फोन किए जाते रहे। शाम करीब पांच बजे निरीक्षण निपट जाने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें