लखीमुपर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें दस लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि साल भर में एक बार सभी को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। साथ ही रक्तदाता भी सेहतमंद रहता है। शिविर में पहुंचे दस लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया। शिवर में ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनीता वर्मा, सुनीता, राम सागर आदि ने सहयोग किया।
गौरव सक्सेना, स्कंद चौधरी, अनुुभव वर्मा, शिवेंद्र श्रीवास्तव, अमन मेहरोत्रा, अनुज त्रिवेदी, सतनाम सिंह, मोनू सिंह, केशव अग्रवाल, सरनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह।
रक्तदान करने से मिलता है सुकून
शहर निवासी अतहर अली बताते हैं कि रक्तदान करने से सुकून मिलता है। हमारे रक्तदान करने से यदि किसी को नया जीवन मिल रहा है तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं है।