फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जादू और कठपुतली शो का लिया आनंद

Fri, 29 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
कठपुतली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैती मेला: लखनऊ के कलाकारों ने दिखाई कलाएं
विज्ञापन

छोटी काशी में चल रहे ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर काला   जादू और कठपुतली (पपेट-शो) का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शक देर रात तक डटे रहे।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर श्रीनिवास राठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द गुप्त और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति  चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
कठपुतली में हरिओम पपेट एंड मिरेकिल ग्रुप लखनऊ के कलाकारों मनमोहन श्रीवास्तव और राकेश कुमार सैनी ने जल संरक्षण, पौधारोपण एवं संरक्षण के साथ दहेज, स्वच्छता, शिक्षा आदि पर  प्रकाश डालते हुए कठपुतली नाटक दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

जादूगर हरीशंकर राठौर ने लोहे की तलवार को मुंह के रास्ते पेट तक उतारा, एक पात्र से पुष्प माला तथा अन्य सम्मान करने योग्य सामग्री निकालकर पालिकाध्यक्ष का सम्मान, एक अखबार के  सैकड़ों टुकड़े करके पलक झपकते ही जोड़ना, बिना हाथ लगाए मोती की माला तैयार करना, एक पात्र से कई बार पानी निकालना, अपने वस्त्रों से कबूतर निकालना, एक लकड़ी के छोटे बक्से में पूरा मीना बाजार बसाना, एक लोहे के गोले को कपड़े पर नचाना, नोटों की बारिश कराना, दिमागी खेल जैसे मन में सोची गई बात को बताना आदि अद्भुत कार्यक्रम दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
इस मौके पर आशा देवी प्रजापति, काशी विश्वनाथ तिवारी, जमाल अहमद राईन, रफी अहमद, शायरा बानो, पिंटू वर्मा, हेमू शुक्ला, विमलेश मिश्र, डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री, ओपी भारती, रामकुमार वर्मा, संजीव गुप्ता, विरेन्द्र कुमार, रामकृष्ण मिश्र एडवोकेट, रमेश जायसवाल, अरविन्द पांडेय, राजेश बाजपेयी, जेई राकेश कुमार, एसआई निरेंद्र कुमार धाकड़े, श्रीशचंद त्रिपाठी, श्रीराम  शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्त, गोपाल स्वरूप मिश्र, अजय वर्मा, मोहित गिरि, अमित श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश पाठक, अरविन्द कुमार, रविशंकर, अशोक मिश्र, श्रेष्ठ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

ये हुए सम्मानित-
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला में सांस्कृतिक मंच पर नगर के व्यापार क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यापारियों में मुख्य अतिथि कैलाशचंद गुप्त, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीनिवास राठी सहित विशिष्ट अतिथि बालकृष्ण गुप्त, नवीन साहनी, पारस प्रसाद मिश्र, गोपालकृष्ण शुक्ल,   सुशील पांडे, रामनरेश वर्मा, रामचंद्र रस्तोगी, अजय वर्मा, राजेश पुरवार, संजय शुक्ल, तनुज भसीन, जितेन्द्र गट्टानी, संजय मिश्र, श्रवण माहेश्वरी, पंकज हालन, दिनेश गुप्ता, ब्रजेश राठी, ओमप्रकाश गुप्त, बासुदेव शाह, कपिल पुरवार, नरेंद्र शुक्ल, हरिपाल कटियार, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता को बतौर विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष और सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मेला बढ़ाने की मांग 
ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर अतिथियों ने मेला में बढ़ती भीड़ और शादी विवाह का दौर को देखते हुए मेला को लगभग पांच दिन बढ़ाने की मांग पालिकाध्यक्ष से की, जिस पर नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर मेला बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें