फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने शुरू की भूख हड़ताल

Sat, 11 Jul 2015 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन ने विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर पंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बाद में डीएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य भुगतान आदि की मांगें की गई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों के नुकसान का भौतिक सत्यापन कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। बाजूडीह निजामपुर के बीच पुलिया का निर्माण कराया जाए। ब्लाक लखीमपुर के रुद्रपुर कलां से इकबालपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर बरतेरवा मजरा इकबालपुर के निकट भी पुलिया का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठने वाले लोगों में सालिक राम, रघुनाथ, महेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, सुरेश चंद्र अग्रवाल, आशाराम शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें