फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि घोषित

Wed, 25 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-कुल 14 मंडल अध्यक्ष और इतने ही जिला प्रतिनिधि हैं सूची में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिले के मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की सूची बुधवार को जारी कर दी। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद की गई है। इसमें जिले की विभिन्न विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले मंडलों के अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं।
पलिया नगर मंडल में उदयवीर सिंह को मंडल अध्यक्ष तथा विवेक मिश्रा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। मां शारदा मंडल में शशि शंकर शुक्ला को अध्यक्ष और अरविंद कुमार को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

निघासन विधानसभा क्षेत्र में निघासन मंडल के लिए रामकुमार मौर्य को अध्यक्ष एवं देवेंद्र चतुर्वेदी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। रामियाबेहड़ में राजेश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष और जयप्रकाश विश्वकर्मा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। सिंगाही मंडल में दीपक गुप्ता को अध्यक्ष तथा बृजेश सिंह को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अंतरवेद मंडल में सौरभ शुक्ला को अध्यक्ष और दामोदर मौर्य को जिला प्रतिनिधि नामित किया गया है।
गोला विधानसभा के अंतर्गत गोला नगर मंडल में विनोद स्वर्णकार को अध्यक्ष तथा शत्रुघन मिश्रा को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। कुंभी मंडल में सचिदानंद शुक्ला को अध्यक्ष और रविंद्र कटियार को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
श्रीनगर क्षेत्र में फूलबेहड़ मंडल के लिए शिव भगवान मौर्य को अध्यक्ष व अशोक राजभर को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। सुंदरवल मंडल में धीरज कश्यप को अध्यक्ष और रमाकांत शुक्ला को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में ईसानगर मंडल के लिए कृष्ण पोरवाल को अध्यक्ष तथा राजेंद्र प्रसाद वर्मा को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। खमरिया पंडित मंडल में सतीश वर्मा को अध्यक्ष और इंद्र कुमार शुक्ला को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
विज्ञापन

कस्ता (सु.) विधानसभा के अंतर्गत बेहजम मंडल में करुणाकांत शुक्ला उर्फ अजय शुक्ला छोटू को अध्यक्ष व अजय वर्मा को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कस्ता मंडल में कौशल किशोर बाजपेयी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें