फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को जमकर पीटा

Sat, 31 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकटिहा निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता को कुछ युवकों ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला सिकटिहा निवासी शशांक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर जा रहे थे। इसी दौरान पुष्पेंद्र सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ अचानक उसकी गाड़ी के सामने आ गए। सामने पुष्पेंद्र को देखकर गाड़ी रोकी तो पुष्पेंद्र ने गुस्से के लहजे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बनते हो। साथ ही गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने और शोर शराब सुनकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सदर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें