फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने देखे स्कूल, थाना और अस्पताल

Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
व‌िधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा विधायकों ने देखे स्कूल, थाना और अस्पताल
सरकार बनने के बाद सोमवार को पहली पर निघासन विधायक रामकुमार वर्मा और श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी अपने अंदाज में दिखीं। दोनों विधायकों ने अपने-अपने इलाके के सरकारी स्कूलों में छात्रों को अच्छी शिक्षा, मरीजों को बेहतर इलाज और  थानों में पीड़ितों को न्याय दिलाने की खातिर लोगों की सुनीं और निर्देश भी दिए। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं व पैसे लेने की शिकायत  मिलने पर विधायकों ने नाराजगी जताई और सीएचसी अधीक्षकों को दुबारा शिकायत न  मिलने की चेतावनी दी। 
रामकुमार पहुंचे सीएचसी निघासन, शिकायत पर भड़के
निघासन। विधायक रामकुमार वर्मा सोमवार करीब 12 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे। वहां पर अव्यवस्थाएं और गंदगी देखकर नाराजगी जताई। प्रसूताओं ने स्टाप नर्सों पर प्रसव के दौरान सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों के घरवालों ने वार्ड में गंदगी रहने की भी शिकायत की। इस दौरान नवजात शिशु को बोरे पर देखकर विधायक ने मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। आशा वर्करों ने भी छह माह से मानदेय न मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को समय से कार्य करने और आशा वर्करों का भुगतान अतिशीघ्र कराने की चेतावनी दी। विधायक रामकुुमार वर्मा ने सीएमओ से बातकर सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी पर कार्रवाई करने, एक्सरे फिल्म उपलब्ध कराने, आशा बहुओं तथा प्रसूताओं का शीघ्र भुगतान कराने के लिए कहा। इस दौरान देवेंद्र चतुर्वेदी, विनोद लोधी, शशिकांत चतुर्वेदी, डीएस मौर्य, कमलेश वर्मा,अशोक चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था देख भड़कीं मंजू, डॉक्टरों को चेताया
फरधान। श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी करीब 11 बजे सीएचसी फरधान पहुंच गई। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, प्रसव रूम सहित अस्पताल के सभी वार्डों का हाल देखा। भर्ती प्रसूताओं के घरवालों ने स्टाफ नर्स और अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। अस्पताल में अव्यवस्था और आरोपों को सुनकर विधायक भड़क गईं। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित बाजपेई सहित समस्त स्टाफ को चेतावनी दी कि मरीजों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, पैसे आदि वसूलने की दुबारा शिकायत भी न मिले। साथ ही उन्होंने सभी को समय से अस्पताल आने की नसीहत दी। इसके बाद वह सीधे फरधान थाने जा पहुंची और गंदगी देखकर नाराज हुईं। उन्होंने एसओ को थाना साफ सुथरा रखने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बौंठा और रुकुंदीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दुर्वासा, सुरेंद्र भार्गव, मनीष त्यागी, भागीरथी सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें