कार जाम में फंसी तो आक्रोशित हो गए विधायक जी
सोमवार की देर रात सदर विधायक संकटा देवी मार्ग की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान बिजली की लाइन सही करने का काम किया जा रहा था। बताया जाता है कि एक बड़ा वाहन तार में फंस गया था, इससे जाम लग गया। जाम में विधायक की कार फंसी तो वह आक्रोशित हो गए और कार से उतरकर चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया।
काफी देर चला हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि विधायक समझाने के बाद भी नहीं माने। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामला समझा। पहले तो पुलिस के समझाने पर भी विधायक नहीं माने। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि बाद में विधायक योगेश वर्मा किसी तरह मान गए। इसके बाद मामला शांत हो गया।