फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा विधायक पर किशोरी को पीटने-बंधक बनाने का आरोप

Mon, 20 Mar 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के पटेलनगर निवासी एक महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मंजू त्यागी पर उसकी बेटी को पीटने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


ममता देवी पत्नी राममूर्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 साल की पुत्री को विधायक ने अपने यहां करीब दो साल से काम करने के लिए रखा था। आज तक कोई पैसा नहीं दिया है। आरोप है कि जब पुत्री रविवार शाम घर आई तो उसने बताया कि वह विधायक के यहां काम नहीं करना चाहती है। विधायक को यह बात पता चली तो उन्होंने महिला और उसकी बेटी को बुलाया। आरोप है कि जब दोनों वहां गईं तो महिला और उसकी बेटी को पीटा गया और बेटी को बंधक बना लिया। महिला ने पुलिस से बेटी को वापस दिलाने की मांग की।

इस मामले में कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि प्रार्थनापत्र आया था। विधायक के घर का मसला था। वह उनके यहां काम करती थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन




महिला का आरोप- विधायक ने कराया राजीनामा मगर बेटी को नहीं छोड़ा
देर शाम महिला ने बताया कि मामला उजागर होने पर विधायक ने उन्हें बुलवाया और राजीनामा करवाया है। पुत्री को नहीं छोड़ा है। विधायक हमारा पैसा दें और पुत्री को छोड़ दें। बाकी उनसे हमारा कोई लड़ाई नहीं है।

मामला जानकारी में नहीं है। किशोरी से मारपीट और बंधक बनाने की बात झूठी है। अगर ऐसा कोई मामला होगा तो संबंधित महिला किसी के बहकावे में आकर ऐसा बयान दे रही होगी। हम ऐसे किसी मामले को नहीं जानते।
विज्ञापन


- मंजू त्यागी, विधायक, श्रीनगर विधानसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें