फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के बड़े भाई गोविंद सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक परेशानी के कारण वे उलझन में थे। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। एएसपी सहित कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर कालोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का आवास है। घर के पिछले हिस्से में उनके भाई गोविंद सिंह (58) का परिवार रहता है। इसी हिस्से में गोविंद सिंह ने आटा चक्की भी लगा रखी है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आटा चक्की से गोली चलने की आवाज आई। यह सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने गोविंद सिंह को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। पास में अवैध असलहा भी पड़ा था। गोली माथे पर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक परेशानी बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी रमेश तिवारी सहित कोतवाली की भारी फोर्स पहुंची और जांच की। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई गोविंद सिंह ने किस कारण से गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। असलहे के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें