फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिछले चार दिन से बैंक का सर्वर डाउन... उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक रामापुर में सर्वर डाउन की लगाई गई नोटिस। स्रोत- बैंक उपभोक्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले चार दिन से जिला सहकारी बैंक रामापुर में सर्वर न आने से बैंक ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रतिदिन अपने किसी न किसी काम से बैंक पहुंच रहे हैं लेकिन वहां उनका कोई काम नहीं हो पा रहा। इस बाबत बैंक कर्मचारी कोई सही जवाब भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

दिनभर बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोग जब भी वहां पहुंचते हैं तो बैंक का चैनल बंद मिलता है और बाहर एक नोटिस लगा है कि शाखा में नेटवर्क नहीं आ रहा है बैंक का सर्वर डाउन है। बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे रामापुर के सलीम, परड़ी की प्रीति वर्मा और हरिओम समेत तमाम लोगों का कहना है कि बैंक के अंदर से कोई भी कर्मचारी इन लोगों से बात नहीं करता है और न ही कोई सही जानकारी देता है कि कब तक सर्वर सही होगा। उनका कहना है कि वह लोग पिछले तीन दिन से लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं। उनका कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें