फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय गर्भ संस्कार कार्यशाला 29 दिसंबर को

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- शांतिकुंज में चल रहा आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चलाए जा रहे आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दो बजे के बीच जिलास्तरीय गर्भ संस्कार कार्यशाला होगी। गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर में होने वाली इस कार्यशाला में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सारस्वत मौजूद रहेंगी।
कार्यशाला में पुंसवन संस्कार के विज्ञान सम्मत स्वरूप, इसकी उपयोगिता, आवश्यकता और महत्व की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क गर्भ संस्कार भी संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में महिला मंडल की मधु तिवारी, ऊषा वर्मा, प्रतिमा वर्मा, परबीता सिंह, डॉ. पूनम वर्मा, सबिता मौर्या, गीता सिंह आदि अपने सहयोगियों के साथ जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पहली कार्यशाला 28 दिसंबर को गायत्री शक्तिपीठ खमरिया में दोपहर दो बजे से होगी। 29 दिसंबर को लखीमपुर के गोला रोड स्थित वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ पर जिलास्तरीय गर्भ संस्कार कार्यशाला सुबह 11 बजे से दो बजे के बीच होगी। कार्यशाला के बाद गर्भवती महिलाओं का सामूहिक पुंसवन संस्कार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें