फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर नेपाल सरकार ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

विज्ञापन
bird flu
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू की दस्तक होने के चलते नेपाल सरकार ने कैलाली और कंचनपुर जिलो समेत भारत के सात नाकाओं पर सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारत से आयात पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश देकर सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

भारतीय महानगरों के कई क्षेत्रों में बर्ड फ्लू मिलने से नेपाल के कृषि तथा पशु पक्षी मंत्रालय ने खास कर तराई जिलों में बर्ड फ्लू संबंधी सतर्कता बरते जाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ श्रीराम घिमिरे के अनुसार भारत में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने से नेपाल सरकार ने भारत से मुर्गों, अंडों और पक्षियों के आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सीमा पर स्थित क्वारंटीन कार्यालयों को कड़ी निगरानी बरते जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कैलाली, गड्डा चौकी (कंचनपुर), कांकड़भिट्टा, वीरगंज, भैरवा, कृष्णानगर, नेपालगंज सहित कुल सात नाकाओं के डीएम को कड़ी चौकसी बरते जाने के निर्देश जारी किए हैं। नेपाल भर में कुल 16 क्वारंटीन कार्यालय हैं, जिन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें