फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चीनी मांझे में फंसकर चिड़िया बुरी तरह जख्मी

Sun, 04 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चिड़िया के पैर से चाइनीज माझा निकालते हुए गौ-सेवक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीनी मांझे में फंसकर एक चिड़िया बुरी तरह जख्मी हो गई। वह उड़ना तो दूर ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। इस बीच शहर के कनौज़िया कॉलोनी निवासी गो सेवक गोलू जोशी अपने साथी मोहित यादव के साथ शनिवार को बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी नजर तालाब किनारे उस चिड़िया पर पड़ी, जो घायल अवस्था में लंगड़ाकर चल रही थी। उसके दोनों पैरों में बहुत अंदर तक मांझा घुस जा चुका था। इस वजह से उसके पंजे में काफी गहरे जख्म हो गए थे। गोलू ने बताया कि साथी की मदद से उसे पकड़कर वे लोग गो सेवक सुमित शुक्ला के घर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उसके पंजे से मांझा निकाला। मरहम-पट्टी कर उपचार किया और फिर से तालाब के पास छोड़ दिया। गोलू ने बताया कि मांझा पंजे के अंदर हड्डी तक पहुंच गया था, जिससे चिड़िया का आधा पैर कट गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें